सर्दी का मौसम आते ही लोग गरम पानी से नहाना शुरू कर देते हैं. गरम पानी से नहाकर हमारी बॉडी रिलैक्स तो महसूस करती है लेकिन क्या आप जाते हैं कि गरम पानी से नहाने के कई नुक्सान भी हैं जो शायद आपने अक्सर सर्दियों में नोटिस भी किए होंगे.
गर्म पानी से नहाने की वजह से शरीर की नमी चली जाती है और त्वचा रूखी होने लगती है. संवेदनशील त्वचा वालों को गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए.
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है जिसकी वजह से शरीर में एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
एक स्टडी के मुताबिक ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से मेल फर्टिलिटी पर असर पड़ता है. जिन लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें गर्म पानी से बिल्कुल नहीं नहाना चाहिए.
अगर आप नहीं चाहते की समय से पहले आपके चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो गर्म पानी से बिल्कुल भी ना नहाएं. गर्म पानी से बॉडी का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है जिसकी वजह से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
गर्म पानी से आंखों की भी नमी खत्म होने लगती है जिसकी वजह से आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है. अच्छा होगा कि गर्म या ठंडे पानी की बजाय नॉर्मल पानी से ही नहाएं.