अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में आए नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रिकॉर्ड बना दिया है. यहां पिछले 24 घंटे करीब 2 लाख 90 हजार मामले सामने आए हैं. और 3 हजार 6 सौ 76 संक्रमितों की मौत हो गई. शनिवार सुबह तक अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 18 लाख 57 हजार 293 हो गया और इसके कारण हुई मौतों की संख्या 3 लाख 68 हजार 736 हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 8 करोड़ 88 लाख के पार चली गई वहीं मरने वालों का आंकड़ा 19 लाख से अधिक हो चुका है.