छठ पूजा की गीतों के बीच सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाओं की ये तस्वीरें अमेरिका की है. जहां पूरे रीति रिवाज से और कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए भारतीय अमेरिकियों ने छठ मनाया. न्यू जर्सी में झील और मकानों में बने अस्थायी जलाशयों पर छठ मनाया गया. यही नहीं खरना से लेकर सुबह अर्घ्य देने तक का पूरा कार्यक्रम जूम और फेसबुक पर प्रसारित किया गया, ताकि जो लोग महामारी के कारण पूजा में शामिल नहीं हो पाए वो लोग भी देख सकें.
बिहार झारखंड असोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने लगातार चौथे साल न्यूजर्सी के मोनरे स्थित थॉमसन पार्क में छठ पूजा मनाई. इसके अलावा पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा और टेक्सास में भी छठ पूजा मनाई गई.