कांग्रेस छोड़ शिवसेना ज्वाइन करने वाली उर्मिला मातोंडकर को कंगना ने निशाना बनाया. मामला उर्मिला द्वारा 3 करोड़ का ऑफिस खरीदे जाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का है. एक रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा कि जो घर उन्होंने मेहनत से बनाया वो कांग्रेस तोड़ रही है. कंगना ने लिखा, "काश मैं आपकी तरह समझदार होती और कांग्रेस को खुश करती." हालांकि, अब इसपर उर्मिला का जवाब आया है. उर्मिला ने कहा कि उन्होंने सालों पहले ये जो प्रॉपर्टीज़ ख़रीदी हैं उसके पेपर्स वो कंगना को दिखाने को तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि अपने के पेपर्स के बदले वो कंगना की बॉलीवुड ड्रग्स से जुड़ी लिस्ट देखना चाहती हैं.