बंगाल बीजेपी में टिकट बंटवारे पर बढ़ा असंतोष, नाराज नेताओं का पार्टी के चुनाव कार्यालय पर पथराव

Updated : Mar 16, 2021 13:40
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं ने भी अब पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर में जमकर प्रदर्शन किया. मंगलवार शाम को टिकट ना मिलने से नाराज सैकड़ों बीजेपी समर्थक चुनाव कार्यालय पर जमा हो गए और पहले तो उन्होंने विरोध में नारेबाजी की और इसके बाद पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. स्थिति यहां तक पहुंची कि हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. इस से पहले मंगलवार को ही खबर आई थी कि टिकट न मिलने से नाराज कुछ नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के साथ भी धक्का मुक्की की. वहीं सोवन चट्टोपाध्याय और उनके साथ बैसाखी बंदोपाध्याय ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बीजेपी छोड़ दी है.

West Bengal AssemblyBJPMukul Roy

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'