कोरोना(corona) के कहर से मेडिकल स्टाफ काफी दबाब और टेंशन में काम कर रहा है. जिसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं...डॉक्टर और नर्स की झड़प का एक ऐसा ही वायरल वीडियो (viral video) उत्तर प्रदेश के रामपुर(rampur) से सामने आया है. सोमवार रात रामपुर के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर(doctor) और नर्स(nurse) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक आ गई. दोनों के बीच पहले गाली गलौज हुई और फिर हाथापाई होने लगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के बाद पहले नर्स ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में डॉक्टर ने भी नर्स को एक चांटा रसीद कर दिया. इस पूरे मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा का कहना है कि, उन्होंने दोनों से बात की है, और उनका कहना है कि वे तनाव में थे. हालांकि हम इसकी जांच करेंगे और दोनों से बात करेंगे.