उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchayat elections) को लेकर हाल ही में जारी हुई BJP की लिस्ट के बाद से हिंदू युवा वाहिनी नाराज है. अब उसने चुनाव में BJP के खिलाफ ही दो दो हाथ करने का फैसला कर लिया है. दरअसल, लिस्ट में महाराजगंज (maharajganj) पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों (candidates) के नाम तो थे, पर हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के एक भी कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया. इससे नाराज हिंदू युवा वाहिनी ने कहा है कि वो योगी आदित्यनाथ के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और विरोधी खेमे के प्रत्याशी से डटकर मुकाबला करेंगे, चाहे वो BJP का ही उम्मीदवार क्यों ना हो.
इसके अलावा प्रचार शुरू कर चुके महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा का नाम भी लिस्ट में नहीं है, जिससे ब्राह्मणों में भी नाराजगी देखी जा रही है. सियासी विश्लेषकों का कहना है कि कुर्मी और पटेल के वोट को साधने के लिए ब्राह्मण उम्मीदवार को हटाया गया है.