उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एक दलित (Dalit) उत्पीड़न का मामला सामने आया है. वीडियो कानपुर के अकबरपुर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दबंग एक दलित युवक से उसकी जाति (caste) पूछते नजर आ रहे हैं. दलित युवक ने जैसी ही अपनी जाति बताई, आरोपी युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोपियों ने पीड़ित को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांध रखा है. पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडों से हमला किया गया. NDTV की खबर के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते दलित युवक की पिटाई की गई है.
घायल अवस्था में युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.