यूपी के बलरामपुर (Balrampur, UP) से एक कोरोना पीड़ित शख्स के शव को नदी में फेंकने (Covid Patients body Dumped in River) का हैरान और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस तस्वीर में शव को कोई और नहीं बल्कि खुद परिजनों ने नदी में फेंका (Relatives Threw Body In River). बताया जा रहा है कि कोविड शव को शनिवार दोपहर नदी में फेंका गया और जगह थी, बलरामपुर के तुलसीपुर हाईवे पर राप्ती नदी का सिसई घाट.
वीडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में पता चला है कि शव यूपी में बलरामपुर के सिद्धार्थ नगर निवासी प्रेम नाथ मिश्रा का था, कोरोना से 28 मई को उनकी मौत हो गई थी. 29 मई की दोपहर प्रेमनाथ का शव भतीजे संजय मिश्रा को दिया गया था, लेकिन इज्जत के साथ अंतिम संस्कार करने की बजाय संजय ने शव को नदी में फेंक दिया. अब संजय और उसके साथी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है.
दरअसल बीते दिनों सैकड़ों की संख्या में कोविड शवों के गंगा नदी समेत दूसरी नदियों में बहाए जाने और रेत में ही दफनााए जाने की खबरें सामने आईं, इसे लेकर यूपी सरकार की काफी आलोचना भी हुई थी.