यूपी सरकार ने कहा जीवनरक्षक दवाईयों की कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा NSA

Updated : Apr 19, 2021 16:29
|
Editorji News Desk

यूपी सरकार (Uttar Pradesh) ने रेमडेसिविर (Remdesivir ) जैसी जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी को बड़ा अपराध बताते हुए ऐसा करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट या NSA लगाने की बात कही है. लगातार दवाईयों और बेड की किल्लत की खबरों के बीच सोमवार को राज्य सरकार ने कहा है कि यूपी में रेमडेसिविर समेत किसी भी जीवनरक्षक दवा की कोई कमी नहीं है और सभी जिलों में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खराब होते हालात के मद्देनजर अधिकारियों संग एक बैठक भी की और हालात का जायजा लिया. सरकार ने बताया है कि यूपी को रेमडेसिविर के 20,000 से 30,000 बॉयल मिल गए हैं. साथ ही अफसरों को ये निर्देश दिया गया है कि वो प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई बनाए रखने के लिए इसका उत्पादन करने वाली कंपनीज की पहचान कर उनसे संपर्क करें.

remdesivirNSAUPYogi government

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या