UP Election 2022: गुरुवार को लखनऊ की सड़कें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के झंडों और बैनरों से पट गई, हजारों की तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव की साइकिल रैली में दिखे, यूपी चुनाव से पहले इस बड़ी इवेंट को लेकर सब का उत्साह देखते ही बन रहा था.
मौका था समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती का और इस मौके पर यूपी के कई तहसील में साइकिल यात्रा (Cycle Rally) निकाली गई, जिसका आगाज अखिलेश ने लखनऊ से किया.
इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने दावा किया कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेगी, वहीं उन्होंने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी में अपराधियों की भरमार है और वो 'मैनीफेस्टो' नहीं बल्कि 'मनीफेस्टो' बनाती हैं. अखिलेश बोले कि बीजेपी के लिए राजनीति एक व्यापार है और कोरोना महामारी के दौरान की गई बदइंतजामी के चलते ही बड़ी संख्या में मौतें हुईं.
यह भी पढें । Farm Laws: संसद परिसर में हरसिमरत कौर बादल और रवनीत बिट्टू के बीच तीखी बहस, एक-दूसरे पर मढ़ा दोष