UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया है. अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस बार वो EVM और जिलों के DM से अलर्ट रहें. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बिहार में EVM और DM ने बेईमानी की, जबकि बंगाल में इनके सही रहने पर सही जवाब मिला.
इससे पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा था कि इस बार बूथों पर बीजेपी की बुरी नजर है, ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए अबकी बार सपा कार्यकर्ताओं के लिए अग्निपरीक्षा का समय है. उन्होंने कहा कि बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए, साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर दोबारा नहीं मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें| हरियाणा में भी बदलेगा CM चेहरा? दिल्ली में PM मोदी से खट्टर की मुलाकात के बीच चर्चा तेज