फिरोजाबाद (Firozabad) समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू (Dengue) और वायरल बुखार (fever) का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है. गुरुवार को नौ और मौतों के बाद अब मरनेवालों की संख्या 67 (deaths) पहुंच गई है. लगातार बढ़ती मौतों को लेकर परेशान प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. डीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में तीन डॉक्टरों को निलंबित (suspend) करने का निर्देश दिया है. लखनऊ से आयी पांच सदस्यीय टीम को फिरोजाबाद के मोहल्लों में जांच के दौरान बड़ी संख्या में डेंगू और मलेरिया के लार्वा मिले. जिसके बाद बैठक कर इसके रोकथाम के लिए योजना बनाई जा रही है.
उधर, मथुरा के कोह गांव में बुखार की वजह से जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या 11 पहुंच गई है. जिससे आक्रोशित गांव वाले सड़क पर अनशन पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर आए विधायक ने किसी तरह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अनशन तुड़वाया.
उधर मैनपुरी और आगरा में भी बुरा हाल है, अस्पताल में बेड फुल हो गए पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. हालत ये है कि अस्पताल के गैलरी में बेड लगाकर इलाज करवाने को मजबूर हैं.