UP Election 2022: BJP ने चुनावों के मद्देनजर कसी कमर, सोमवार को बुलाई प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक

Updated : Jul 25, 2021 20:48
|
Editorji News Desk

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यूपी में कमर कसनी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनज़र सोमवार को लखनऊ(Lucknow News) में हाल ही में नियुक्त किए गए  22 प्रकोष्ठों और 26 विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी हिस्सा लेंगे.

ये बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है जिसमें बीजेपी के 350 से 400 पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर बातचीत होगी सभी लोगों को उनकी जिम्मेदारियों भी सौंपी जा सकती है. चुनावों के मद्देनजर पार्टी के कई विभागों की अहमियत बढ़ जाती है और आम जनमानस तक पार्टी की पहुंच बनाने में इनका योगदान बड़ा होता है. इस कारण से भी ये बैठक बुलाई जा रही है.

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में सियासी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं. कोरोना का प्रकोप कुछ थमा है तो सियासी दलों ने 2022 के चुनाव को देखते हुए अपनी-अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. पंचायत चुनावों के दौरान भी राज्य में सियासी हचचल देखने को मिली थी.

यह भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश बोले- होनी चाहिए जाति आधारित जनगणना, लोगों के कल्याण में मिलेगी मदद

Uttar Pradesh NewsUP Election 2022BJP

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'