UP BJP चीफ स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh meets Mulayam Singh) ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. ये भेंट मुलायम सिंह के लखनऊ आवास पर हुई. सोमवार को हुई इस मुलाकात के बाद चर्चाएं चरम पर हैं. स्वतंत्र देव ने कहा कि उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता कल्याण सिंह के लिए आयोजित शोक सभा में आमंत्रित करने के लिए मुलायम सिंह से मुलाकात की, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने दावा किया है कि स्वतंत्र देव BJP से खुश नहीं थे और सपा संरक्षक ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था.
अटकलों को और हवा देते हुए, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ता की एक टिप्पणी को री-ट्वीट करते हुए कहा, "नेताजी ने स्वतंत्र देव सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल होने की पेशकश की है क्योंकि शायद वह भाजपा में दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा से नाखुश हैं.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: BJP के प्रदर्शन पर CM उद्धव ठाकरे का निशाना, बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण है
स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी ओर से बैठक को शिष्टाचार भेंट कहा है. उन्होंने मुलायम सिंह के साथ तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने 'नेताजी' का आशीर्वाद लिया है और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की है.