Delhi University Admission 2021-22: DU में इस साल कैसे हो रहे हैं एडमिशन, जानें सब कुछ

Updated : Jul 20, 2021 19:35
|
Editorji News Desk

दिल्ली यूनिवर्सिटी(Delhi University Admission 2021) में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा हो गई है. डीयू में अंडर ग्रेजुएट मेरिट बेस्ड प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अगस्त से 31 अगस्त तक जारी रहेगा. वहीं पोस्ट ग्रेजुएट, एंट्रेंस एग्जाम आधारित एडमिशन, पीएचडी और एमफिल के प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 26 जुलाई से 21 अगस्त के बीच रजिस्ट्रेशन होगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी और पीजी रजिस्ट्रेशन तारीखों की घोषणा करते हुए विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि डीयू एडमिशन प्रोसेस को परेशानी मुक्त बनाने के लिए एक एडमिशन पोर्टल जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. यूनिवर्सिटी के मुताबिक एडमिशन लेने वाले छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरना, फीस जमा करना और बाकी जानकारियों के लिए इसी पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस साल मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड एडमिशन की रजिस्ट्रेशन फीस में कोई बदलाव नहीं होगा.

आइए जानते हैं 2021-22 के सत्र के लिए डीयू में एडमिशन कैसे होगा...

-इस साल UG में 65,000 और PG में 20,000 सीट्स हैं
-पहली कट-ऑफ 7 से 10 दिसंबर के बीच जारी होगी
-UG में एडमिशन पिछले साल की तरह ही मेरिट बेस्ड होगा
-वन रजिस्ट्रेशन कम एप्लिकेशन फॉर्म के माध्यम से होगा दाखिला
- इस साल 13 विषयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा होगी
-NTA द्वारा आयोजित करवाई जाएगी UG, PG, P.hd. और M.Phil की प्रवेश परीक्षाएं
-नॉन NET कैंडिडेट्स को M.Phil और P.hd. के एडमिशन के लिए देना होगा एंट्रेस एग्जाम
-एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगा
-कुल सीटों का केवल 5 फीसदी ही स्पोर्ट्स कोटे और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ के आधार पर एडमिशन

यह भी पढ़ें: Schools Reopening: AIIMS चीफ डॉ गुलेरिया बोले- बच्चों की इम्युनिटी मजबूत, खुल जाने चाहिए स्कूल

DUDelhi UniversityUniversity

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?