पाकिस्तानी विदेश मंत्री (Pakistani foreign minister) शाह महमूद कुरैशी के बुलावे पर इस्लामाबाद पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर (Volkan Bojkir) ने कश्मीर पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाया है. बोजकिर ने न सिर्फ कश्मीर मसले की तुलना फिलिस्तीन विवाद (Palestine dispute) से की है बल्कि ये भी कहा है कि पाकिस्तान को UN में कश्मीर मुद्दे को और ताकत से उठाना चाहिए. UNGA चीफ ने ये विवादित बातें कुरैशी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.
बोजकिर ने कहा कि कश्मीर विवाद (Kashmir dispute) के समाधान के लिए बड़ी राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है. पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक बोजकिर ने ये भी कहा कि सभी पक्षों को जम्मू-कश्मीर की स्थिति बदलने से परहेज करना चाहिए. हालांकि बोजकिर ने ये भी कहा कि इस मुद्दे का समाधान शिमला समझौते के तहत किया जाना चाहिए. दूसरी तरफ शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि कश्मीर विवाद एक वास्तविकता है और कोई भी इसे न तो नकार सकता है या इसे यूएनएससी के एजेंडे से हटा सकता है.