Unemployment rate: सुस्त पड़ी इकॉनमी और महामारी के बीच बेरोजगारी की मार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. देश में बेरोजगारी दर अगस्त में एक बार फिर से बढ़ गई है. CMIE यानी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों से करीब 15 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए है. देश में अगस्त महीने में बेरोजगारी दर 8.32 फीसदी रही, जबकि जुलाई में बेरोजगारी दर 6.95 फीसदी थी.
CMIE के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कार्यरत लोगों की संख्या 399.38 मिलियन से घटकर अगस्त में 397.78 मिलियन पर पहुंच गई. इस एक महीने में केवल ग्रामीण इलाकों में करीब 13 लाख लोगों की नौकरियां चली गई. जबकि शहरी बेरोजगारी दर की बात करें तो ये जुलाई में 6.95 फीसदी था, जो अगस्त में 9.78 फीसदी हो गया.
ये भी पढ़ें: EPF: क्या आपको भी रखना होगा पीएफ का डबल अकाउंट, जानें CBDT ने क्या कहा?