UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस बोले- हमें तालिबान के साथ बातचीत कर लाखों मौतों को टालना चाहिए

Updated : Sep 10, 2021 07:02
|
AP

संयुक्त राष्ट्र महासचिव (United Nations Secretary General) एंटोनियो गुटेरस (António Guterres) ने तालिबान (Taliban) के साथ बातचीत की वकालत की है. गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में तालिबान के साथ बातचीत बनाए रखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि हमें तालिबान से बात करनी होगी ताकि लाखों मौतों को टाला जा सके. AFP के साथ बातचीत में गुटेरस ने कहा कि हमारा कर्तव्य उन लोगों के प्रति अपनी एकजुटता बढ़ाना है जो बहुत पीड़ित हैं और जहां लाखों लोग भूख से मरने का जोखिम उठाते हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बातचीत से क्या निकल सकता है, लेकिन चर्चा जरूरी है. साथ ही कहा कि अगर हम चाहते हैं कि अफगानिस्तान आतंकवाद का केंद्र न बने, महिलाएं और लड़कियां हासिल किए गए सभी अधिकारों को न खोएं और विभिन्न जातीय समूह अपना प्रतिनिधित्व महसूस कर सकें तो बातचीत जरूरी है. एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद का कोई आधार नहीं होना चाहिए, ताकि दूसरे देशों में अभियान शुरू किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Afghanistan govt: अफगान के नए PM का ऐलान- वतन लौट आएं बाहर गए लोग, सुरक्षा देंगे

AfghanistanAntonio GuterresTalibanKabulUN General Secretary

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?