UK Health Minister: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद कोरोना से संक्रमित, लगवा चुके थे वैक्सीन

Updated : Jul 18, 2021 08:35
|
Editorji News Desk

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद (UK Health Minister Sajid Wajid) ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए गए हैं और होम क्‍वारंटाइन में हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण हैं. जाविद ने ट्वीट कर कहा कि 'आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. मैं अपनी पीसीआर जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन सौभाग्य से मैंने टीका लगवा लिया था और लक्षण हल्के हैं.' उन्होंने लिखा, ‘यदि आपने टीका नहीं लगवाया है तो कृपया टीकाकरण (Vaccination) कराने के लिए आगे आएं.’

बता दें इस बीच ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 हजार 870 नए मामले सामने आए, जो 15 जनवरी के बाद सर्वाधिक आंकड़ा है. देश में महामारी से 49 और लोगों की मौत होने की खबर है.

यह भी पढ़ें  Corona: ब्रिटेन में फिर कोरोना विस्फोट, एक दिन में 50 हजार से ज्यादा नए मामले और 49 की मौत

Britaincorona virusHealth MinisterBritain\'s Stansted Airport

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?