महाराष्ट्र (Maharashtra News) में सत्तासीन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA Government) के घटक दलों के बीच दरार और चौड़ी हो गई है. शिवसेना और कांग्रेस (Shivsena vs Congress) पहले भी कई मौकों पर आमने-सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार बयानों के तीर खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने छोड़े हैं. शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस पर CM ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कारण बुरी हालत बनी हुई है, लोगों ने रोजगार खो दिए, कई लोगों ने अपना परिवार खो दिया और रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया. ऐसे में कोई अगर अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा तो लोग उसे जूते मारेंगे.
दरअसल ठाकरे का ये हमला सीधा कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर था. नाना पटोले ने कुछ दिन पहले अगले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही थी.