जानें कितनी तरह के होते हैं सिट्रस फ्रूट्स और क्या हैं उनके फायदे

Updated : Apr 08, 2021 17:29
|
Editorji News Desk

सिट्रस फ्रूट यानी खट्टे-मीठे फल. सिट्रस फ्रूट्स का टैंगी टेस्ट हर किसी के मुंह में पानी ला सकता है. ब्राइट कलर के ये फ्रूट्स जैसे नींबू, मोसंबी, संतरा और चकोतरा ना सिर्फ स्वादिष्ट और देखने में आकर्षक होते हैं , बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण हैं. सिट्रस फ्रूट्स की कई अलग अलग वैराइटीज होती हैं. उसी तरह इन फ्रूट्स से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स भी अलग अलग होते हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपको स्ट्रांग इम्यूनिटी से लेकर कई बीमारियों से लड़ने तक में मदद मिल सकती है. हमने आपके लिए सिट्रस फ्रूट्स की एक लिस्ट तैयार की है. आइये जानते हैं कौन सा फल आपको कैसे हेल्थ बेनिफिट्स दे सकता है

मौसंबी
मौसंबी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक फल है. इसमें विटामिन सी, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जिस वजह अक्सर बीमार होने पर डॉक्टर भी मौसंबी का जूस पीने की सलाह देते हैं. मौसमी फल के रूप में, मौसंबी ज्यादातर गर्मियों के मौसम में उपलब्ध होती हैं. इस फल का खट्टा-मीठा फ्लेवर आपको ताज़गी से भर देता है और दिनभर एनर्जेटिक महसूस कराता हैं. इस रसीले फल का सेवन अक्सर जूस के रूप में किया जाता है जो वजन कम करने में लाभकारी माना जाता है.

संतरा
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है. संतरे का नियमित सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत सारे लाभ मिलते हैं. संतरे में आयोडीन, सोडियम, विटामिन A और B काॅम्पलेक्स, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, खांसी-जुकाम रोकने और किडनी की बीमारियों के रिस्क को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. यह फल लगभग हर जगह मिल जाता है. आप इसे फल की तरह या इसका जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

किन्नू
किन्नू नारंगी रंग का संतरे के जैसा ही दिखने वाला सिट्रस फ्रूट है. ये मैंडरिन ऑरेंज की एक नई हाइब्रिड वेरायटी है. इसमें जूस की मात्रा और मीठापन ज़्यादा होता है. किन्नू का एक्सपोर्ट इंडियन मार्केट से संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और फिलीपींस जैसे देशों में किया जाता है. यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और उर्जा देता है.

चकोतरा
चकोतरा न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फ्रूट है जिसमें कैलोरी की मात्रा कम होती हैं. मीडियम साइज़ के आधे चकोतरा में 52 कैलोरी, 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 ग्राम प्रोटीन होता है. एक आधे चकोतरा में आपको विटामिन सी की डेली रिक्वायरमेंट का 64 प्रतिशत मिल जाता है. यह एसिडिटी को कम करने, हार्ट हेल्थ में सुधार करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है

मैंडरिन
मैंडरिन नारंगी एक छोटा सा खट्टा-मीठा सिट्रस फल है. इसका स्वाद बाकी सिट्रस फ्रूट्स की तुलना में कम खट्टा होता है. इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. यह भारत में उगाए जाने वाले सबसे कम पॉपुलर फलों में से एक है. इसका सेवन आपको ना केवल हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है बल्कि यह आपके इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है

नींबू
गर्मियों के मौसम में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से परेशांन होकर आपने कई बार नींबू पानी पीकर प्यास बुझाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू सेहत के लिए कितना लाभदायक है? नींबू आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है साथ ही यह विटामिन C का एक अच्छा सोर्स है जो स्किन को भी अच्छा रखता है.

लाइम
लाइम फ्रूट विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है. यह एक कच्चे नींबू की तरह दिखता है. कई बार लोग लाइम और नींबू में कंफ्यूज हो जाते हैं. इसका इस्तेमाल भारत में अचार बनाने से लेकर चटनी में डालने के लिए किया जाता है. इसका सेवन पाचन में सुधार करने, संक्रमण से लड़ने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है

summersummer fooddehydration

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी