आखिरकार Twitter ने अपने अड़ियल रवैये को छोड़कर नए आईटी नियमों (IT rules) को मानने पर सहमति दे दी है. इसके लिए इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बकायदा सरकार को पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया है कि वो एक हफ्ते के अंदर अपने मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer) की नियुक्ति कर देगा.
बता दें कि बीते 5 जून को ही केन्द्र सरकार की ओर से ट्विटर को नोटिस भेजकर नए नियमों को मानने का अल्टीमेटम दिया था. सरकार के सख्त रूख के बाद ट्विटर ने 7 जून को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को पत्र का जवाब भेज दिया. जिसमें ट्विटर ने कहा कि वह नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. ट्विटर के प्रवक्ता ने भी कहा है कि वो हम सरकार के साथ अपनी रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे.