Twitter द्वारा केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) का अकाउंट अस्थायी रूप से बैन करने का मामले में नया खुलासा हुआ है. ट्विटर ने इसके पीछे कारण यूएस डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट कानून के उल्लंघन (Copyright Violtion) को बताया है. वहीं केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया कंपनी की आलोचना करते हुए कहा है कि मनमाना और IT नियमों का घोर उल्लंघन बताया. दरअसल प्रसाद के अकाउंट के बैन होने के पीछे एआर रहमान का एक गाना जो कि प्रसाद के एक ट्वीट में था, जिसे कॉपीराइट का उल्लंघन बताते हुए ट्विटर ने एक्शन लिया.
बता दें कि कंपनी की फाइलिंग से पता चला है कि सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा एक क्लिप के लिए कॉपीराइट का दावा करने के कारण प्रसाद के ट्विटर अकाउंट को इस कार्रवाई का सामना करना पड़ा. जिसमें संगीतकार ए आर रहमान के गीत 'मां तुझे सलाम' का इस्तेमाल किया गया था.