Rahul Gandhi का ट्विटर अकाउंट Unlock, कल ही हुआ था इंडिया हेड का ट्रांसफर

Updated : Aug 14, 2021 11:43
|
ANI

दिल्ली में दलित बच्ची (Dalit Girl) के कथित रेप और मर्डर केस में माता-पिता की तस्वीरें ट्वीट किए जाने के बाद सस्पेंड हुआ कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) का ट्विटर अकाउंट अब रिस्टोर हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन दूसरे कांग्रेस नेताओं के हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी बहाल कर दिया गया है.

दरअसल ये सब वो कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने दलित बच्ची के माता-पिता से राहुल की मुलाकात की तस्वीर साझा की थी. राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट अनलॉक किए जाने से ठीक एक दिन पहले एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था. राहुल ने कहा था कि ट्विटर के इस कदम से पता चलता है कि वो एक न्यूट्रल प्लैटफॉर्म नहीं है. बता दें कि राहुल के अकाउंट को लेकर तनातनी के बीच ट्विटर ने शुक्रवार को अपने इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर भी कर दिया था.

दरअसल दिल्ली में मृत दलित बच्ची के परिवार वालों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी ने उसके माता-पिता की तस्वीर साझा कर दी थी, जिसके बाद वो बीजेपी के निशाने पर आ गए थे और उसी के बाद ट्विटर की ओर से उन पर ये एक्शन देखने को मिला

ये भी देखें: Rahul Tweet Controversy: NCPCR ने फेसबुक इंडिया हेड को किया तलब, पूछा- इंस्टा हैंडल पर क्या कार्रवाई की?

TwitterRahul GandhiCongress

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'