Twitter India के शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफा, हाल ही में हुई थी नियुक्ति

Updated : Jun 27, 2021 23:14
|
Editorji News Desk

Twitter इंडिया के शिकायत अधिकारी धमेंद्र चतुर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. Twitter ने धर्मेंद्र की नियुक्ति कुछ हफ्तों पहले ही IT नियमों के पालन के लिए की थी. इस संबंध में ट्‌विटर ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है. नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत भारतीय यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति जरूरी है. चतुर ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब नये सोशल मीडिया नियमों को लेकर Twitter और सरकार के बीच टकराव है.

बता दें सोशल मीडिया कंपनी की वेबसाइट पर अब चतुर का नाम नहीं दिख रहा है. IT Rules 2021 नियमावली 2021 के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपनी वेबसाइट पर उक्त आधिकारी का नाम और सम्पर्क के पते देना जरूरी है.

Social MediaTwitter IndiaIT ActTwitter

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?