कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद अब कांग्रेस (Congress) का official अकाउंट भी लॉक हो गया है. पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. पार्टी ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए लिखा जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे. हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे. फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा गया है कि अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे.
ISRO Launching Fail: अंतरिक्ष में तैनात नहीं हो सकता भारत का 'निगहबान', ISRO का मिशन फेल
इसके साथ ही पार्टी के कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं का ट्विटर (Twitter) अकाउंट भी लॉक हो गया है. पार्टी का आरोप है कि इंडियन कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, असम कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह , महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव और मणिकम टैगोर, के ट्विटर अकाउंट लॉक हो गए हैं.
दरअसल पिछले हफ्ते राहुल गांधी का भी ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया . दिल्ली कैंट से सटे इलाके में नाबालिग दलित बच्ची की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए बच्ची के माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी. राहुल गांधी के ट्वीट के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत के बाद ट्विटर ने ना केवल राहुल गांधी का ट्वीट हटा दिया बल्कि उनके अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी.