Javed Akhtar Defamation Case: जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और कंगना रनौत मानहानि मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब जावेद अख्तर के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया. कंगना ने जावेद साहब पर एक्सटॉर्शन की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है और केस ट्रांसफर करने की भी मांग की है. जिस पर सुनवाई एक अक्टूबर को होगी.
कोर्ट में पेश हुई कंगना ने कहा कि कोर्ट बिना सुनवाई किए , बिना गवाहों के परीक्षण पर 2 बार वांरट जारी करने की बात कह चुका है. इस कोर्ट से विश्वास उठ गया.
वैसे आपको बता दें कि पिछली दो सुनवाइयों में कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुई थी जबकि दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर हर सुनवाई में कोर्ट में पेश हो रहे हैं. इसी पर कोर्ट ने कंगना को पेशी के लिए फटकार भी लगाई थी.
दरअसल दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का आरोप लगाया था. उस दौरान एक्ट्रेस ने गीतकार जावेद अख्तर का भी नाम लिया. जिसके बाद जावेद ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था.
ये भी पढ़ें: माता-पिता के खिलाफ कोर्ट पहुंचे Thalapathy Vijay , जानिए क्या है पूरा मामला?