Mysterious underground tunnel: शुक्रवार को एक सामने आई एक जानकारी ने दिल्ली वासियों समेत कई लोगों को चौंका दिया.... और ये जानकारी है अपनी दिल्ली विधानसभा में मिली एक ख़ुफ़िया सुरंग. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है और इस सुरंग की लंबाई लगभग सात किलोमीटर है. दिल्ली सरकार ने इस सुरंग को संरक्षित करने और मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए खोलने की बात कही है.
आपको बता दें कि दिल्ली विधान सभा का जो भवन है वो एक समय पर अंग्रेजी शासन की अदालत हुआ करता था. उस दौर में भारतीय क्रांतिकारियों को लाल किले में बंदी बना कर रखा जाता था और संभव है कि अदालत में पेश करने के लिए उन्हें इस सुरंग से लाया ले जाया जाता हो. दिल्ली विधानसभा की मौजूदा इमारत को 1911 से 1926 तक अंग्रेजों ने पहले संसद और 1926 के बाद अदालत के तौर पर इस्तेमाल किया था.
ये भी पढ़ें: कोर्ट ने कहा- पुलिस ने सिर्फ हमारी आंखों पर पट्टी बांधने की कोशिश की