जो बाइडेन को अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति चुन लिया गया है. बाइडेन ने चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है. चुनाव नतीजों के ऐलान के एक दिन बाद जो बाइडेन न्यू कैस्टल काउंटी स्थित ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च पहुंचे. 78 साल के बाइडेन के साथ उनकी बेटी एश्ले बाइडेन और पोते हंटर भी थे. वहीं, नतीजों के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ कोर्स पहुंचे. जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने हाथों में प्लेकार्ड्स ले रखे थे, जिनपर ORANGE CRUSHED, TRUMPTY DUMPTY HAD A GREAT FALL जैसे स्लोगन्स लिखे हुए थे. बता दें कि एक दिन पहले जब बाइडेन की जीत का ऐलान हुआ, उस समय भी ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे.