Tik Tok और We Chat पर अमेरिकी पाबंदी, क्या ट्रंप वापस लेंगे फैसला ?

Updated : Sep 18, 2020 21:25
|
Editorji News Desk

चीन को एक के बाद एक दुनियाभर से झटके लग रहे हैं. अब अमेरिका से Tik Tok और We Chat के लिए के लिए बुरी खबर है. अमेरिका का कॉमर्स डिपार्टमेंट 20 सितंबर तक इन दोनों ऐप की डाउनलोडिंग बैन कर सकता है. इसके बाद ऐप डाउनलोडिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर जैसे प्लैटफॉर्म से इन दोनों ऐप को हटाने का ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा.

अमेरिका में टिकटॉक के करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स हैं. दरअसल ट्रंप ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और इकॉनमी के लिए खतरा बताया था. ट्रंप ने 6 अगस्त को टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को अपना अमेरिका कारोबार बेचने का एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया था. हालांकि अब माना जा रहा है कि ट्रंप अपने इस फैसले को 20 सितंबर से पहले वापस भी ले सकते हैं. दरअसल बाइटडांस टिकटॉक के अमेरिकी ऑपरेशन को वहां की कंपनियों के हाथों बेचने की दिशा में बहुत गंभीरता से बात कर रही है.

TechnologyTikTokwe chatamerica

Recommended For You