शेयर बाजार (Stock Market) में जबरदस्त बूम जारी है. बीते कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद बुधवार को भी शेयर बाजार नई ऊंचाई पर खुला. सेंसेक्स (Sensex) 129 प्वाइंट तेजी से 57682 के ऑल टाइम हाई स्तर पर शुरू हुआ. वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 36 अंकों की रफ्तार से उछलकर रिकॉर्ड 17168 के स्तर पर खुला.
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मिले सकारात्मक संकेतों और वैश्विक बाजार से मिले सेंटीमेंट्स के चलते घरेलू शेयर बाजार (STOCK EXCHANGE) में तेजी का दौर जारी है. इस बीच सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटल भी कई गुना बढ़ गया है.
साढ़े 10 बजे तक सेंसेक्स 57700 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 17150 के ऊपर बरकरार था.