केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के 'खून की खेती' वाले बयान को राज्यसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है. शुक्रवार को तोमर ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर चर्चा के दौरान कहा था कि कांग्रेस को खून की खेती करती, जिसपर जमकर बवाल हुआ और कांग्रेस ने भी गुजरात को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के इस्तेमाल किए गए 'काला दिन' जैसे शब्द को भी राज्यसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया. आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर संसद के अंदर तीखी नोंकझोंक जारी है.