टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की तबीयत खराब है. नीरज चोपड़ा को पिछले दो दिनों से तेज बुखार और खांसी (Fever and Cough) है. इसके बाद फौरन कोरोना का टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव (Covid negative) आई है. खबर है कि तबीयत खराब होने की वजह से ही नीरज चोपड़ा शुक्रवार को हरियाणा सरकार की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे.
नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक में पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के लिए सोना जीता था. ये इस इवेंट में ही नहीं बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में देश को मिला पहला पदक है.
यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra Viral Videos: सोशल मीडिया के स्टार बने नीरज चोपड़ा, देखें उनके वायरल वीडियो