Tokyo Olympics: एथलेटिक्स में पदक का सूखा खत्म कर सकते हैं नीरज चोपड़ा, मेडल के हैं दावेदार

Updated : Jul 21, 2021 13:29
|
Editorji News Desk

ओलंपिक के इतिहास में अब तक कोई भी भारतीय एथलीट ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में मेडल नहीं जीत सका है. लेकिन एक खिलाड़ी है जो टोक्यो ओलंपिक में इस सूखे को खत्म कर सकता है.

नाम- नीरज चोपड़ा
उम्र - 23
खेल - जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)
वर्ल्ड रैंकिंग - 16

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के भाले से पदक आने की उम्मीदें इसलिए भी बढ़ जाती हैं क्योंकि रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी केशोरन वाल्कॉट ने 85.38 मीटर जैवलिन थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था. ऐसे में नीरज चोपड़ा अगर अपने वर्तमान बेस्ट थ्रो (88.07 मीटर) को ही दोहरा दें, तो वो पोडियम फिनिश कर सकते हैं.
इसके अलावा पानीपत के इस बेटे के नाम कई ऐसी बड़ी उपलब्धियां भी हैं जो इनसे पदक की उम्मीदों को बढ़ाती हैं.

...इसलिए नीरज चोपड़ा से मेडल की उम्मीद
वर्ल्ड क्लास एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट
साल 2016 में पोलैंड में हुए IAAF U-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 86.48 मीटर थ्रो के जूनियर रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता
साल 2016 में ही दक्षिण एशियाई खेलों में 82.23 मीटर थ्रो के साथ एक और गोल्ड मेडल जीता
2017 में 85.23 मीटर तक जैवलिन थ्रो कर एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल हासिल किया
2018 के एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड हासिल करने में सफल रहे
मार्च 2021 में पटियाला में हुई इंडियन ग्रां प्री में रिकॉर्ड 88.07 मीटर तक जैवलिन थ्रो कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
जून 2021 में लिस्बन में आयोजित मीटिंग सिडडे डी लिस्बोआ टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता

नीरज चोपड़ा की इस मेडल लिस्ट में अब बस ओलंपिक मेडल का शामिल होना बाकी है. 135 करोड़ भारतीयों को उम्मीद है कि हरियाणा का ये लाल इस बार टोक्यो ओलंपिक में कमाल जरूर करेगा.

tokyo olympicsAthleticsNeeraj Chopra

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video