Tokyo Olympics: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरकॉम (MC Marykom) और मेन्स हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) टोक्यो ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे. भारतीय ओलंपिक संघ ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी.
इसके अलावा Tokyo Olympics की क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे. 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल में बजरंग पूनिया धमाल मचा सकते हैं. इसलिए उनसे पदक की ज्यादा उम्मीदें हैं. वहीं, ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मुक्केबाज मैरीकॉम इस बार दूसरा मेडल जीतकर नया इतिहास रच सकती हैं.
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 8 अगस्त को होगा.