Tokyo Olympics में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में इस बार जीजा-साली से लेकर पति-पत्नी की जोड़ी तक शामिल है. आर्चरी प्लेयर दीपिका कुमारी और अतानु दास, पति-पत्नी के रूप में ओलिंपिक खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनने जा रही है. वहीं जीजा बजरंग पुनिया और साली विनेश फोगाट पहलवानी में दमखम दिखाने को तैयार हैं. इसके साथ ही दो सुपर मॉम छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी अपने-अपने आखिरी ओलिंपिक को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी.
बता दें कि खेलों के महाकुंभ यानी Tokyo Olympics में इस बार भारत का सबसे बड़ा दल हिस्सा लेगा. जिसमें 122 खिलाड़ी शामिल होंगे. Tokyo Olympics 23 जुलाई से शुरू हो रहा है.