भारतीय हॉकी ( (Indian Hockey Team) के इतिहास में गुरुवार का दिन सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा. टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo olympics) के कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने 41 साल बाद मेडल (Medal) जीता है. इस मौके पर खिलाड़ियों के घर में भी जश्न का माहौल हैं. एक ओर उनके बेटे टोक्यो में इतिहास बना रहे थे तो वहीं उनके परिजन हजारों मील दूर घर पर टीवी सेट के आगे बैठकर उस पल का गवाह बन रहे थे.
कप्तान मनप्रीत सिंह से लेकर गुरजंत सिंह, नीलांकता शर्मा के घरों से तस्वीरें सामने आयी है. मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर बेटे के नेतृत्व में टीम इंडिया की जीत से बेहद खुश हैं. एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, 'बहुत ज्यादा खुश हैं हम. घरवापसी पर जश्न मनाएंगे. मणिपुर के इम्फाल स्थित हॉकी प्लेयर नीलांकता शर्मा के घर पर भी इस रोमांचक मुकाबले को देखा गया और जैसे ही भारत के पक्ष में कोई बात होती तो खुशी से झूम उठते.
इसी तरह गुरजंत सिंह के अमृतसर स्थित घर में सभी हाथों में तिरंगा लेकर मैच देखते नजर आए. गुरजंत की मां ने कहा, 'हम खुश हैं, उन्होंने काफी अच्छा खेला. बता दें कि भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर जीत दर्ज की.