5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए हुए 2 साल पूरे हो गए हैं. इस दिन को जहां पीएम मोदी ने ऐतिहासिक बताया तो वहीं वहीं PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने इसे शोक (mourning) का दिन करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी जश्न मना रही है जबकि कश्मीर शोक मना रहा है.
मुफ्ती ने कहा बीजेपी सरकार ने 2019 में उत्पीड़न, बर्बरता (oppression) शुरू की. हम इसका विरोध करेंगे और सरकार को बाहरी आयामों को संबोधित करने के लिए पाकिस्तान से बात करने के लिए मजबूर करेंगे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि दो साल पहले इस काले दिन पर जम्मू-कश्मीर में हुए दर्द,पीड़ा और उछल-पुथल को जाहिर करने के लिए कोई शब्द नहीं है.
वहीं कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि इस दिन जम्मू-कश्मीर में एक असंवैधानिक तख्तापलट किया गया था, उस दिन लोकतंत्र के हर पहलू का अपमान किया गया था.