अगर आप अपने ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को लेकर चिंतित हैं तो इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि कहीं आप ऐसा कुछ तो नहीं खा रहे जिससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ता हो। अगर आप सिर्फ नमक को लेकर ऐसा सोच रहे हैं तो ध्यान रखिये, सिर्फ नमक ही नहीं, ऐसी और भी चीजें हैं जिनपर ध्यान देने की जरूरत है जिससे आपका ब्ल्ड प्रेशर ना बढ़े।
1. ऐडेड शुगर, ये आपके ब्लड प्रेशर लेवल (Blood Pressure Level) को तेजी से बढाते और घटाते हैं अपने बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए शुगर सिरप, मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स और पेयपदार्थों से परहेज करें
2. बहुत अधिक एल्कोहल का सेवन भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। कुछ एल्कोहोलिक ड्रिंक्स में कैलोरी और शुगर बहुत अधिक मात्रा में होता है जिससे हाइपरटेंशन का खतरा बढ जाता है।
3. सैचुरेटेड और ट्रांस फैट को एकदम ना कहें, पैकेज़्ड फूड में इस्तेमाल ट्रांस फैट आपके खून में कोलेस्ट्रॉल को घटाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं
4. ब्लड प्रेशर लेवल में कैफीन की भूमिका को लेकर बहस अभी भी जारी है, लेकिन माना जाता है कि कैफीन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, इसीलिए बेहतर होगा कि आप कैफीन से दूरी बनाएं।
5. हाई बीपी (High Blood Pressure) के इलाज में लाइफस्टाइल बेहद अहम रोल निभाती है। आप दवाइयों पर आश्रित रहने के बजाय, नियमित एक्सरसाइज करे, टहलना, साइकिल चलाना, स्विमिंग करना आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है इसके साथ ही फल, हरी सब्जियां, अनाज, लो फैट डेयरी प्रोड्क्ट जैसी हेल्दी डायट लें।
यह भी पढ़ें: हाइपरटेंशन से हैं परेशान, जानिये क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर