Vaccination & Liquor: अगर आप शराब के शौकीन हैं लेकिन आपने अभी तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं और आप तमिलनाडु (Tamilnadu) के नीलगिरि (Nilgiri) जिले में हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है.
जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि शराब के सरकारी ठेकों से शराब उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं. यानी नीलगिरी के निवासियों को अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदनी है तो उन्हें पहले कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा.
जिलाधिकारी दिव्या के मुताबिक इस आदेश के जरिए उनका प्रयास लोगों को टीकाकरण के लिए उत्साहित करना है. उन्होंने बताया कि जिले की लगभग 97 परसेंट आबादी को पहली या दूसरी बार वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.