महामारी की मार से सुस्त पड़ी इकॉनमी (economy) के बीच IT सेक्टर में नौकरी (Job) तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. पॉपुलर IT कंपनी Cognizant की इस साल 28 हजार फ्रेशर्स को हायर (hire ) करने की योजना है. दरअसल कॉग्निजेंट में एट्रिशन यानी नौकरी छोड़कर जाने वालों की संख्या बढ़ी है, जिसका असर कंपनी के रेवेन्यू पर भी देखने को मिल रहा है. इसी के तहत कंपनी ने बड़ी संख्या में फ्रेशर्स नियुक्त करने की तैयारी में है.
बता दें कि अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने पिछले साल 2020 में भी 17,000 लोगों को हायर किया था. कॉग्निजेंट के कुल 2,96,500 कर्मचारी हैं और भारत में इसके दो लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं.