कोरोना की दूसरी लहर बहुत ज्यादा संक्रामक और हर किसी को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. ये संक्रमण कहीं से भी और किसी को भी हो सकता है. अगर आपके घर का कोई एक सदस्य भी बाहर जाता है तो जरा सी लापरवाही से पूरा घर संक्रमित हो सकता है. CDC ने बताया है कि किस तरीके से आप खुद को और अपने घर को कोरोना से दूर रख सकते हैं.
सही ढंग से पहनें मास्क
जब भी घर से बाहर निकलें, मास्क जरूर पहनें. मास्क पहनने के नाम पर खानापूर्ति ना करें. मास्क में नाक और मुंह पूरी तरह से ढंका होना चाहिए. मास्क चेहरे पर पूरी तरह फिट होना चाहिए. (MENTION DOUBLE MASKING and N95)
6 फीट की दूरी
दूसरे लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें. भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें, खासतौर से ऐसी जगहों पर जहां वेंटिलेशन ना हो. आप जितना ज्यादा लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके संक्रमित होने की संभावना उतनी ही होगी
सही तरीके से धोएं हाथ
साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक अपने हाथ धोएं. अगर आप कहीं ऐसी जगह हैं जहां पानी-साबुन उपलब्ध नहीं है तो 60% अल्कोहल वाले सैनिटाइजर से हाथों को साफ करें. अपनी आंखों, नाक और मुंह को तब तक ना छुएं जब तक की आप घर वापस आकर हाथों को ना धो लें.
खांसते या छींकते समय मुंह को करें कवर
अगर मास्क पहनने के दौरान आपको छींक या खांसी आती है तो मास्क बिल्कुल ना उतारें. मास्क में छींकने के बाद अपना मास्क तुरंत बदल लें और हाथों को अच्छे से धोएं. अगर आपने मास्क नहीं पहना है तो खांसते समय टिश्यू से अपने मुंह और नाक को ढकें या फिर अपने कोहनी से मुंह को कवर करें.
घर की सतहों को करें साफ
उन सतहों को हर दिन साफ करें जिनका इस्तेमाल आप अक्सर करते हैं. जैसे मेज, दरवाजों के हैंडल, स्विच बोर्ड, काउंटरटॉप्स, डेस्क, फोन, कीबोर्ड, टॉयलेट, नल और सिंक. इसके लिए आप डिसइंफेक्टेड प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
घर में आकर तुरंत नहाएं
अगर आप ऑफिस या काम से बाहर जाते हैं तो घर आने के बाद बिना किसी चीज को छुए और किसी से मिले सबसे पहले नहाएं. अगर नहाना संभव नहीं है तो हाथ-पैर और मुंह अच्छे से साफ कर कपड़े बदल लें.
बुजुर्गों और बच्चों से रहें दूर
अगर आप काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं तो उन लोगों से एक निश्चित दूरी बनाए रखें जिन्हें COVID-19 होने की संभावना सबसे ज़्यादा है. घर में बुजुर्ग, पहले से बीमार व्यक्ति और बच्चों से मिलते समय विशेष सावधानी बरतें.
शेयर करने से बचें
एक-दूसरे के साथ चीजें शेयर करने से बचें. खासतौर से तब जब आप कहीं बाहर से आ रहे हों. घर के हर सदस्यों को अपने ग्लास, कप, प्लेट और तौलिए जैसी चीजें अलग रखनी चाहिए और इसे एक-दूसरे से शेयर नहीं करनी चाहिए.
सेहत पर रखें नज़र
घर के हर सदस्यों को अपने सेहत पर नजर रखनी चाहिए. बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्कत या फिर COVID-19 के अन्य लक्षण दिखने पर सावधान हो जाएं और तुरंत घर के बाकी सदस्यों से खुद को अलग कर लें.