देश की आईटी कैपिटल बेंगलुरु (Bangalore) में कोरोना की तीसरी लहर (Third wave) की दस्तक सुनाई देने लगी है. पिछले 6 दिनों से यहां कोरोना से 300 से ज्यादा बच्चे (children) संक्रमित मिले हैं. ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका BBMP के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 127 बच्चे 10 साल से कम के हैं, जबकि करीब 174 बच्चे 10 से 19 साल के बीच के हैं. ये आंकड़ा पांच अगस्त से 10 अगस्त के बीच का है.
वहीं BBMP के मुख्य आयुक्त ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि पिछले 6 दिनों में जितने बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं, वो पिछले साल के आंकड़ों के बराबर ही हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए मां-बाप को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, उन्हें अपने बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल्स के बारे में जानकारी देने के साथ उसे फॉलो करने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए.