COVID-19 vaccination: वैक्सीनेशन करवाते समय इन बातों का ध्यान रखें कैंसर के मरीज़

Updated : Apr 30, 2021 15:40
|
Editorji News Desk

COVID-19 महामारी ने कई लोगों की ज़िन्दगी पर गहरा असर डाला है जिसमें कैंसर से जूझ रहे मरीज़, उनके परिवारवाले और देखभाल करने वाले भी शामिल हैं. जैसे जैसे देश में वेक्सिनेशन की रफ़्तार बढ़ रही है वैसे वैसे कई तरह के सवाल भी लोगों के मन में उठ रहे हैं. जिनमें से एक सवाल ये भी है कि क्या कैंसर से जूझ रहे मरीज़ों के लिए वैक्सीनेशन करवाना सुरक्षित है?
मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ अनिल हीरूर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कुछ ऐसे पॉइंट्स बताये जिनका कैंसर पेशेंट्स को वैक्सीनेशन करवाने से पहले ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं
उन्होंने दो तरह के लोगों के बारे में बात की एक जो कैंसर पर जीत हासिल कर चुके हैं और दूसरे वो जो अभी इस बीमारी से लड़ रहे हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं.
डॉ अनिल हीरूर के अनुसार कैंसर से छुटकारा पा चुके पेशेंट्स वैक्सीनेशन करवा सकते हैं क्यूंकि अभी उनकी बॉडी हीलिंग मोड में होगी और वैक्सीन लगवाने से कोई नुकसान नहीं होगा

अब बात उन पेशेंट्स की जो भी अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं.

कैंसर सर्जरी
अगर आपकी अभी अभी कैंसर सर्जरी हुई है तो वैक्सीनेशन करवाने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट ज़रूर करें. वैक्सीन का रिस्क, उसके फायदे, कब वैक्सीन लगवानी है और क्या विशेष सावधानी बरतनी है ये सारी बातें आपके कैंसर के प्रकार और इलाज के तरीके पर निर्भर करता है

कीमोथेरपी
अगर आप वर्तमान में कीमोथेरपी या रेडिएशन ट्रीटमेंट ले रहे हैं. तो आपको अपने सेशन और वैक्सीनेशन के बीच में कम से कम पांच से सात दिन का गैप रखना चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि वैक्सीनेशन तभी करवाएं जब आपके वाइट ब्लड काउंट और ब्लड प्लेटलैट्स नार्मल हों . इनके लो होने पर वैक्सीनेशन ना करवाएं. इसलिए अपने डॉ (DOCTOR) की सलाह पर वैक्सीनेशन से पहले अपना CBC चेक करवा लें.

ल्यूकीमिया
अगर आप एक्यूट ल्यूकीमिया से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए इंडक्शन थेरेपी ले रहे हैं तो आपको ट्रीटमेंट पूरा होने से पहले वैक्सीनेशन नहीं करवाना चाहिए. आपको वैक्सीनेशन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए.

स्टेम सेल थेरेपी
अगर आपकी स्टेम सेल थेरेपी या CART सेल थेरेपी चल रही है तो बिना डॉक्टर की सलाह के वैक्सीनेशन ना करवाएं.

ब्रैस्ट कैंसर सर्जरी
वैक्सीन ज़्यादातर लेफ्ट शोल्डर पर लगवाई जाती है पर अगर कैंसर के कारण सर्जरी में आपका लेफ्ट ब्रेस्ट निकाला गया है तो आप राइट शोल्डर पर वैक्सीन लगवा सकते हैं. लेकिन अगर आपके दोनों ब्रेस्ट निकाले गए हैं तो आपको वैक्सीन अपने थाई या हिप एरिया में लेनी चाहिए

vaccinationCoronaCovid 19

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी