Covid 19 Update: देश में 147 दिन बाद आए सबसे कम केस, 24 घंटे में 373 की मौत

Updated : Aug 10, 2021 11:52
|
Editorji News Desk

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण (Covid 19 Update) के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 28 हजार 204 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 373 मरीज इस जानलेवा वायरस की वजह से मौत की नींद सो गए. नए केसों का ये आंकड़ा बीते 147 दिनों में सबसे कम है.

अच्छी बात ये भी है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या भी कई दिनों बाद 4 लाख से कम हुई है. अब देश में 3 लाख 88 हजार 504 एक्टिव केस (Active case) हैं. जबकि 3 करोड़ 11 लाख 80 हजार 968 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 4 लाख 28 हजार 682 पर आ गया है. वैक्सीनेशन (Vaccination) की बात करें तो, देश में अब तक 51,45,00,268 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 54,91,647 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है.

अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 19 लाख 98 हजार 158 हो गई है.

Health Ministryactive casesCorona UpdateCovid 19

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?