महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक बार फिर भारी बारिश (heavy rains) ने हाहाकार मचा दिया है. राजधानी मुंबई के अलावा सांगली, अकोला, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. राज्य के रायगढ़ जिले से भूस्खलन की चार घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, कम से कम 30 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं. जबकि 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. यहां बारिश से तलाई गांव तक जाने वाली सड़क बह गई है. रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने इस बाबत जानकारी दी है.
मौसम विज्ञान (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके 24 और 25 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है.
वहीं, राज्य में बिगड़े हालात (situation worsened) के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और हर संभव मदद का ( PM assured) भरोसा दिया है. उधर अलग-अलग जिलों में राहत बचाव (rescue work) का काम तेजी पर है. स्थानीय प्रशासन की टीमों के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को भी राहत- बचाव के लिए तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि रत्नागिरी और रायगढ़ में राहत व बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना और नौसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है. लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम लगातार जारी है.