The Kapil Sharma Show ने हाल ही में जबरदस्त वापसी की है और इस वीकेंड शो में दिखाई देगी टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में झंडे गाड़ने वाली भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team). रविवार के एपिसोड में इंडिया की पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों ही शो नजर आएंगी, जिसका शूट भी पूरा हो चुका है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma), अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने अपने इंस्टाग्राम से इसे लेकर पोस्ट भी किया है.
कृष्णा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'हर कलाकार को स्टेज पर परफॉर्म करके खुशी ही होती है लेकिन आज का दिन खास है. क्योंकि आज उन्होंने रीयल हीरो के सामने परफॉर्म किया है जिन्होंने देश को गर्व महसूस कराया.' वहीं कपिल ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हॉकी प्लेयर्स के साथ- साथ कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, भारती सिंह और सुदेश लहरी भी नजर आ रहे हैं.