दिवंगत हॉकी खिलाड़ियों एमके कौशिक और आरपी सिंह के परिवार को ₹5-5 लाख की मदद देगी केंद्र सरकार

Updated : May 15, 2021 00:10
|
Editorji News Desk

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ियों रविंद्र पाल सिंह और एमके कौशिक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है.

कौशिक और सिंह दोनों 1980 में मॉस्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का निधन कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते हो गया था.

रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘हमने दो हॉकी दिग्गजों को कोरोना के कारण खो दिया. सहायता के तौर पर खेल मंत्रालय उनके शोकाकुल परिवार को पांच-पांच लाख रुपये देगा. दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं.

kiren rijijuhockey india

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video