रविवार को हुई 'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ. PM ने कहा कि हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है. हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया. इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है.